the classical texts
Daya Bai Ke Dohe From the Prem, Bairag and Sadh Angs
Published 2026-11-17 | Live Pandit Ji
Between the close of the sumiran ang on page 5 and the ॥ अजपा का अंग ॥ head on page 10, a printed दयाबाई की बानी sets four short angs one after another: ॥ सूर का अंग ॥, ॥ प्रेम का अंग ॥ on love, ॥ बैराग का अंग ॥ on detachment, and ॥ साध का अंग ॥ on the holy person. This page types all four runs from a scan of that book, 59 numbered couplets in 118 lines, adds a table of what each leaf holds and the print’s contents rows for these pages, and reads eight of the couplets in plain words. It covers six pages of one print and makes no count of what Daya Bai composed.
The Sur Ang, Page 5
॥ सूर का अंग ॥
॥ दोहा ॥
गुरु सब्दन कूँ ग्रहण करि बिषयन कूँ दे पीठ ।
गोबिँद रूपी गदा गहि मारो करमन डीठ ॥ १ ॥
जग तजि हरि भजि दया गहि कूर कपट सब छाँड़ ।
हरि सन्मुख गुरु-ज्ञान गहि मनहीँ सूँ रन माँड़ ॥ २ ॥
सूरा वही सराहिये बिन सिर लड़त कवंद ।
लोक लाज कुल कान कूँ तोड़ि होत निर्बंद ॥ ३ ॥
सुनत सब्द नीसान कूँ मन मेँ उठत उमंग ।
ज्ञान गुरज हथियार गहि करत जुद्ध अरि संग ॥ ४ ॥
जो पग धरत सो दृढ़ धरत पग पाछे नहिँ देत ।
अहंकार कूँ मार करि राम रूप जस लेत ॥ ५ ॥
आप मरन भय दूर करि मारत रिपु को जाय ।
महा मोह दल दलन करि रहै सरूप समाय ॥ ६ ॥
सूरा सन्मुख समर मेँ घायल होत निसंक ।
योँ साधू संसार मेँ जग के सहैँ कलंक ॥ ७ ॥
कायर कँपै देख करि साधू को संग्राम ।
सीस उतारै भुइँ धरै जब पावै निज ठाम ॥ ८ ॥
The shortest of the four stands under ॥ दोहा ॥ and is numbered 1 to 8, all on page 5. Its head word is सूर, the warrior, and every one of its couplets keeps to that picture, so none of them is read on this page; the box gives them as printed.
The Prem Ang, Pages 5 to 7
॥ प्रेम का अंग ॥
“दया” प्रेम उनमत्त जे तन की तनि सुधि नाहिँ ।
झुके रहैँ हरि रस छके थके नेम ब्रत नाहिँ ॥ १ ॥
“दया” प्रेम प्रगट्यौ तिन्हैं तन की तनि न सँभार ।
हरि रस मेँ माते फिरैँ गृह बन कौन बिचार ॥ २ ॥
प्रेम मगन जे साधवा बिचरत रहत निसंक ।
हरि रस के माते “दया” गिनैँ राव ना रंक ॥ ३ ॥
प्रेम मगन जे साध जन तिन गति कही न जात ।
रोय-रोय गावत हँसत “दया” अटपटी बात ॥ ४ ॥
हरि रस माते जे रहैँ तिन को मतो अगाध ।
त्रिभुवन की संपति “दया” तृन सम जानत साध ॥ ५ ॥
प्रेम मगन गद्गद बचन पुलकि रोम सब अंग ।
पुलकि रह्यौ मन रूप मेँ “दया” न ह्वै चित भंग ॥ ६ ॥
कहूँ धरत पग परत कहुँ डिगमिगात सब देँह ।
दया मगन हरि रूप मेँ दिन-दिन अधिक सनेह ॥ ७ ॥
हँसि गावत रोवत उठत गिरि-गिरि परत अधीर ।
पै हरि रस चसको “दया” सहै कठिन तन पीर ॥ ८ ॥
प्रेम-पीर अतिही बिकल कल न परत दिन रैन ।
सुंदर स्याम सरूप बिन “दया” लहत नहिँ चैन ॥ ९ ॥
बिरह ज्वाल उपजी हिये राम-सनेही आय ।
मन-मोहन सोहन सरस तुम देखन दा चाय ॥ १० ॥
बिरह बिथा सूँ हूँ बिकल दरसन कारन पीव ।
“दया”, दया की लहर कर क्योँ तलफावो जीव ॥ ११ ॥
जनम-जनम के बीछुरे हरि अब रह्यौ न जाय ।
क्योँ मन कूँ दुख देत हौ बिरह तपाय-तपाय ॥ १२ ॥
पंथ प्रेम को अटपटो कोइयन जानत बीर ।
कै मन जानत आपनो कै लागी जेहिँ पीर ॥ १३ ॥
काग उड़ावत थके कर नैन निहारत बाट ।
प्रेम सिन्ध मेँ पर्यो मन ना निकसन को घाट ॥ १४ ॥
आसा फाँसा तोर करि आप रहे लूकाय ।
सुन्दर स्याम सरूप तुम कहाँ रहे घर छाय ॥ १५ ॥
बौरी ह्वै चितवत फिरूँ हरि आवैँ केहि ओर ।
छिन उठूँ छिन गिरि परूँ राम-दुखी मन मोर ॥ १६ ॥
सोवत जागत एक पल नाहिन बिसरौँ तोहिँ ।
करुना-सागर दया-निधि हरि लीजै सुधि मोहिँ ॥ १७ ॥
चित चित्वन हरि रूप बिन मो मन कछु न सुहाय ।
हरि हरखित हमकूँ “दया” कब रे मिलैँगे आय ॥ १८ ॥
रे मन तू निकसत नहीं है तू बड़ा कठोर ।
सुन्दर स्याम सरूप बिन क्योँ जीवत निस भोर ॥ १९ ॥
प्रेम-पुँज प्रगटै जहाँ तहाँ प्रगट हरि होय ।
“दया”, दया करि देत हैँ श्री हरि दर्सन सोय ॥ २० ॥
The prem ang opens at the foot of page 5 and runs on, numbered 1 to 20 without a gap, to the middle of page 7. It is the one head on these pages with no metre label under it: the print sets ॥ प्रेम का अंग ॥ and goes straight to the first couplet. “Dohe” is the searched word, and the couplets have the same two-line shape as the labelled runs around them, but the label itself is not printed here.
The Bairag Ang, Pages 7 to 8
॥ बैराग का अंग ॥
॥ दोहा ॥
“दया कुँवर” या जक्क में नहीं आपनो कोय ।
स्वारथ-बंधी जीव है राम नाम चित जोय ॥ १ ॥
“दया” सुपन संसार मेँ ना पचि मरिये बीर ।
बहुतक दिन बीते बृथा अब भजिये रघुबीर ॥ २ ॥
“दया कुँवर” या जक्क मेँ नहीँ रह्यो थिर कोय ।
जैसो बास सराँय को तैसो यह जग होय ॥ ३ ॥
जैसो मोती ओस को तैसो यह संसार ।
बिनसि जाय छिन एक मेँ “दया” प्रभू उर धार ॥ ४ ॥
भाई बंधु कुटुम्ब सब भये इकट्ठे आय ।
दिना पाँच को खेल है “दया” काल ग्रसि जाय ॥ ५ ॥
तात मात तुम्हरे गये तुम भी भये तयार ।
आज काल्ह मेँ तुम चलौ “दया” होहु हुसियार ॥ ६ ॥
छाँड़ौ बिषै बिकार कूँ राम नाम चित लाव ।
“दया कुँवर” या जगत मेँ ऐसो काल बिताव ॥ ७ ॥
असु गज अरु कंचन “दया” जोरे लाख करोर ।
हाथ झाड़ रीते गये भयो काल को जोर ॥ ८ ॥
रावन कुम्भकरन गये दुरजोधन बलवंत ।
मार लिये सब काल ने ऐसे “दया” कहंत ॥ ९ ॥
तीन लोक नौ खंड के लिये जीव सब हेर ।
“दया” काल परचंड है मारै सब कूँ घेर ॥ १० ॥
बड़ो पेट है काल को नेक न कहूँ अघाय ।
राजा राना छत्र-पति सब कूँ लीले जाय ॥ ११ ॥
बहे जात हैँ जीव सब काल नदी के माहिँ ।
“दया” भजन नौका बिना उपजि-उपजि मरि जाहिँ ॥ १२ ॥
छिन-छिन बिनस्यो जात है ऐसो जग निरमूल ।
नाम रूप जो धूस है ताहि देख मत भूल ॥ १३ ॥
बिनसत बादर बात बसि नभ मेँ नाना भाँति ।
इमि नर दीसत काल बसि तऊ न उपजै साँति ॥ १४ ॥
चरनदास सतगुर मिले समरथ परम दयाल ।
दीन जानि कीन्ही दया मो पर भये दयाल ॥ १५ ॥
The bairag ang begins on page 7 under ॥ दोहा ॥ and ends on page 8 with couplet 15, which names a guru. The print sets a short stroke between the last two words of its head; the box types the head like the others. Many of its couplets turn on time and the passing of all things, and they stand in the box without a reading.
The Sadh Ang, Pages 9 to 10
॥ साध का अंग ॥
॥ दोहा ॥
जगत सनेही जीव है राम सनेही साध ।
तन मन धन तजि हरि भजैँ जिन का मता अगाध ॥ १ ॥
साध-साध सब कोउ कहै दुरलभ साधू सेव ।
जब संगति ह्वै साध की तब पावै सब भेव ॥ २ ॥
दया दान अरु दीनता दीना-नाथ दयाल ।
हिरदै सीतल दृष्टि सम निरखत करैँ निहाल ॥ ३ ॥
काम क्रोध मद लोभ नहिँ खट बिकार करि हीन ।
पंथ कुपंथ न जानहीं ब्रह्म भाव रस लीन ॥ ४ ॥
राम टेक से टरत नहिँ आन भाव नहिँ होत ।
ऐसे साधू जनन की दिन-दिन दूनी जोत ॥ ५ ॥
साध संग संसार मेँ दुरलभ मनुष सरीर ।
सतसंगति सूँ मिटत है त्रिबिध ताप की पीर ॥ ६ ॥
साधू सिंह समान है गरजत अनुभव ज्ञान ।
करम भरम सब भजि गये “दया” दुर्यो अज्ञान ॥ ७ ॥
साध रूप हरि आप हैं पावन परम पुरान ।
मेटैँ दुबिधा जीव की सब का करैँ कल्यान ॥ ८ ॥
साध संग छिन एक को पुन्न न बरन्यो जाय ।
रति उपजै हरि नाम सूँ सबही पाप बिलाय ॥ ९ ॥
कोटि जग्य ब्रत नेम तिथि साध संग मेँ होय ।
बिषय व्याधि सब मिटत हैँ सांति रूप सुख जोय ॥ १० ॥
साध संग महिमा अधिक गावत सेस महेस ।
ये जग मेँ दाता बड़े देत दान उपदेस ॥ ११ ॥
साधन के संसा नहीं “दया” सर्ब सुख जान ।
मन की दुबिधा मेट करि कियो राम-रस पान ॥ १२ ॥
साधू बिरला जक्क मेँ हर्ष सोक करि हीन ।
कहन सुनन कूँ बहुत हैँ जन-जन आगे दीन ॥ १३ ॥
साधू सोई जानिये जाके हिरदे राम ।
मान बड़ाई छोड़ कर सुमिरै आठो जाम ॥ १४ ॥
कलि केवल संसार मेँ और न कोउ उपाय ।
साध संग हरि नाम बिन मन की तपन न जाय ॥ १५ ॥
साध संग जग मेँ बड़ो जो करि जानै कोय ।
आधो छिन सतसंग को कलमख डारै खोय ॥ १६ ॥
The sadh ang opens page 9 at the top, under ॥ दोहा ॥, and runs to couplet 16 on page 10. Below it the print begins ॥ अजपा का अंग ॥, and this page stops at that head.
How the Four Boxes Are Typed
The letters are the print’s and the spacing is ours, as are the closing marks, which the box sets alike on every couplet. The print sets ten words twice running, in nine couplets, and the box joins each pair with a hyphen, as in रोय-रोय in prem 4 and साध-साध in sadh 2. In prem 11 and prem 20 the quoted name is followed at once by the same word in its sense of mercy, and the comma between the two is ours. Other hyphens, such as प्रेम-पीर and करुना-सागर, are the print’s.
The print footnotes some words, in 19 couplets across these pages; the marks are left out of the box and the notes are not reproduced. A few stray marks are left out too: a short stroke after मनहीँ (sur 2), a dot over the final ा of the quoted name (bairag 1), a dot after को (bairag 3), a short stroke between आप and हैं (sadh 8) and a dot over हु in बहुत (sadh 13). In bairag 2 the print opens the quotation round the name and never closes it; the box adds the closing quotation mark after दया. These letters are not certain:
| Ang | Couplet | As typed | Why it is uncertain |
|---|---|---|---|
| sur | 3 | कवंद | the letter after क shows no inner stroke, so it is typed व; it could be ब, making कबंद |
| bairag | 1 | स्वारथ-बंधी | the stroke that tells ब from व is not clear |
| prem | 1 | ब्रत | the stroke that tells ब from व is not clear |
| sadh | 10 | ब्रत | the stroke that tells ब from व is not clear |
| sadh | 10 | बिषय | the first letter and the ष are worn; it could be read विपय |
Where the Four Angs Sit in the Book
The contents list of the print gives one row to each of these angs, and the text agrees with every row: the sur ang on page 5 alone, prem from 5 to 7, bairag from 7 to 8, sadh from 9 to 10, and the next row starting on page 10, where its head stands.
| Row as printed | Pages as printed |
|---|---|
| सूर | ५ |
| प्रेम | ५—७ |
| बैराग | ७—८ |
| साध | ९—१० |
| अजपा | १०—१४ |
| Leaf | Printed page | Corner numeral | Running head | What is on it |
|---|---|---|---|---|
| 8 | 5 | ५ | प्रेम | सुमिरन couplet 15 at the top; then ॥ सूर का अंग ॥ and ॥ दोहा ॥, couplets 1 to 8; then ॥ प्रेम का अंग ॥ with no label, couplet 1 |
| 9 | 6 | ६ | प्रेम | प्रेम couplets 2 to 13 |
| 10 | 7 | ७ | बैराग | प्रेम couplets 14 to 20; then ॥ बैराग का अंग ॥ and ॥ दोहा ॥, couplets 1 to 4 |
| 11 | 8 | ८ | बैराग | बैराग couplets 5 to 15 |
| 12 | 9 | none | साध | no corner numeral; ॥ साध का अंग ॥ opens the page, then ॥ दोहा ॥, couplets 1 to 11 |
| 13 | 10 | १० | अजपा | साध couplets 12 to 16; then ॥ अजपा का अंग ॥, where this page stops |
The printed page is 3 less than the leaf’s place in the scan on every numbered leaf, and page 9 has no numeral in its corner at all. As elsewhere in this print, each running head names the ang under way at the foot of its page, which is why page 5 is headed प्रेम though it opens with ॥ सुमिरन का अंग ॥ couplet 15 and holds the whole sur ang.
Eight Couplets Read Plainly
Four come from the prem ang, one from bairag and three from sadh. None comes from the sur ang, for the reason given above. Of the rest, many turn on the body, on time and death, on vows and other practices, or on the round of births; bairag 15 names a guru, and prem 13 and sadh 4 speak of a path; those stay in the box without a reading, as do the couplets with a footnote mark or an uncertain letter. The senses given are ours, taken from the words.
The prem ang, couplet 3, page 6
प्रेम मगन जे साधवा बिचरत रहत निसंक । हरि रस के माते “दया” गिनैँ राव ना रंक ॥ ३ ॥
The doha says that the साधवा, the holy ones, who are मगन, immersed, in प्रेम, love, go about निसंक, without fear. Its second line, signed “दया”, says that those माते, drunk, on the हरि रस, the savour of Hari, count no one by rank, neither राव, a king, nor रंक, a beggar.
The prem ang, couplet 11, page 6
बिरह बिथा सूँ हूँ बिकल दरसन कारन पीव । “दया”, दया की लहर कर क्योँ तलफावो जीव ॥ ११ ॥
The doha speaks of being बिकल, restless, with बिरह बिथा, the pain of separation, for want of the दरसन, the sight, of the पीव, the beloved. Its second line, after the name, asks for a लहर, a wave, of दया, mercy, and asks why the जीव, the living one, is left to तलफावो, to pine.
The prem ang, couplet 18, page 7
चित चित्वन हरि रूप बिन मो मन कछु न सुहाय । हरि हरखित हमकूँ “दया” कब रे मिलैँगे आय ॥ १८ ॥
The couplet says that without the हरि रूप, the form of Hari, before the चित, the inner eye, nothing can सुहाय, please, the speaker's मन. Its second line asks कब, when, Hari, हरखित, glad, will come and मिलैँगे, meet.
The prem ang, couplet 20, page 7
प्रेम-पुँज प्रगटै जहाँ तहाँ प्रगट हरि होय । “दया”, दया करि देत हैँ श्री हरि दर्सन सोय ॥ २० ॥
The last couplet of the प्रेम run says that wherever a प्रेम-पुँज, a store of love, shows itself, Hari is प्रगट, shown, there too. Its second line, after the name, says that in दया, mercy, the दर्सन, the sight, of श्री हरि is given.
The bairag ang, couplet 3, page 7
“दया कुँवर” या जक्क मेँ नहीँ रह्यो थिर कोय । जैसो बास सराँय को तैसो यह जग होय ॥ ३ ॥
Signed “दया कुँवर”, the doha says that no one has stayed थिर, fixed, in या जक्क, this world. Its second line likens the जग, the world, to a बास, a night's stay, at a सराँय, an inn for travellers.
The sadh ang, couplet 3, page 9
दया दान अरु दीनता दीना-नाथ दयाल । हिरदै सीतल दृष्टि सम निरखत करैँ निहाल ॥ ३ ॥
The doha sets दया, दान and दीनता, mercy, giving and humility, beside the words दीना-नाथ दयाल, kind lord of the lowly. Its second line pictures a हिरदै सीतल, a cool heart, and a दृष्टि सम, an even gaze, whose look leaves others निहाल, content.
The sadh ang, couplet 5, page 9
राम टेक से टरत नहिँ आन भाव नहिँ होत । ऐसे साधू जनन की दिन-दिन दूनी जोत ॥ ५ ॥
The couplet says that such साधू जन do not टरत, waver, from the राम टेक, the hold on Rama, and no आन भाव, no other feeling, arises in them. Its second line says their जोत, their light, grows दिन-दिन दूनी, twofold day by day.
The sadh ang, couplet 14, page 10
साधू सोई जानिये जाके हिरदे राम । मान बड़ाई छोड़ कर सुमिरै आठो जाम ॥ १४ ॥
This doha says a साधू is to be known as one in whose हिरदे, heart, राम is. Its second line says that such a one leaves मान बड़ाई, pride and praise, and keeps the सुमिरै, the remembering, आठो जाम, through all eight watches of the day.
The Name in the Lines
The lines sign with the name in quotation marks. In the prem ang 11 couplets carry “दया”: numbers 1, 2, 3, 4, 5, 6, 8, 9, 11, 18 and 20. In the bairag ang 8 carry “दया”, numbers 2, 4, 5, 6, 8, 9, 10 and 12, and 3 carry “दया कुँवर”, numbers 1, 3 and 7. In the sadh ang the quoted name appears in couplets 7 and 12, and the sur ang has it nowhere. That is 24 signed couplets in all. Without the quotation marks the word is the ordinary word for mercy, as in sadh 3. The title leaf names दयाबाई.
The Book
The scan is of a small volume from the Belvedere press at Prayag, its title leaf printed दयाबाई की बानी with दयाबोध और बिनय मालिका beneath. Only its contents list and the six text pages named above are drawn on here.
More From the Same Print
All the heads of the print, with their pages and their last numbers, are listed in the Daya Bai ki Bani head list.
The two angs that come before these, on the guru and on remembering the name, are typed in Daya Bai ke dohe of the guru mahima and sumiran angs.
The second part of the book, its long prayer run, has a page of its own on the Vinay Malika.
Related Reading
- AstrologyVinay Malika Daya Bai Binay Malika Dohe Meaning
- AstrologyDaya Bai Ke Dohe Guru Mahima Sumiran Meaning
- AstrologyDaya Bai Ki Bani Daya Bodh Vinay Malika
- AstrologyDharamdas Ke Bhajan Birah Prem Ang Meaning
- AstrologyPrem Diwane Jo Bhaye Meaning Sahjo Bai
- AstrologySahjo Bai Ki Bani Sahaj Prakash Belvedere Ang List