Skip to main content
Live Pandit Ji
LIVE

the classical texts

Brahm Bedi Meaning: Garibdas's Gyan Sagar Couplets in Full

Published 2026-11-15 | Live Pandit Ji

The words ज्ञान सागर, an ocean of knowing, open a run of fifty-three numbered couplets that a print of Garibdas (also written Garib Das) sets under the small head ॥ ब्रह्म बेदी ॥, on pages 86 to 90; the last line carries the poet’s name. This page gives every couplet as the print sets it, where the head sits in the book, a few print facts about the run, six couplets read plainly, the names and the harder words, and the print’s spelling beside the one people search.

The Text as Printed

॥ ब्रह्म बेदी ॥

ज्ञान सागर अति उजागर निरबिकार निरंजनं ।

ब्रह्म ज्ञानी महा ध्यानी सत सुकृत दुख भंजनं ॥१॥

मूल चक्र गनेस बासा रक्त बरन जहँ जानिये ।

क्लिँग जाप कुलीन तज सब सब्द हमरा मानिये ॥२॥

स्वाद चक्र ब्रह्मादि बासा जहँ सावित्री ब्रह्मा रहै ।

ओं जाप जपत हंसा ज्ञान जोग सतगुरु कहै ॥३॥

नाभि कमल में बिस्नु बिसंभर जहँ लछमी सँग बास है ।

हँग जाप जपन्त हंसा जानत बिरला दास है ॥४॥

हृदय कमल महादेव देवं सती पारबती संग है ।

सोहं जाप जपंत हंसा ज्ञान जोग भल रंग है ॥५॥

कंठ कमल में बसै अबिद्या ज्ञान ध्यान बुधि नासही ।

लील चक्र मध काल कर्मं आवत दम कूँ फाँसही ॥६॥

त्रिकुटी कमल परमहंस पूरन सतगुरु समरथ आप है ।

मन पौना सम सिंध मेलो सुरत निरत का जाप है ॥७॥

सहसकमलदल आप साहब ज्यूँ फूलन मध गंध है ।

पूर रहा जगदीस जोगी सत समरथ निरबंध है ॥८॥

मीन खोज हनोज हर दम उलट पंथ की बाट है ।

इला पिंगला सुखमन खोजो चल हंस औघट घाट है ॥९॥

ऐसा जोग बिजोग बरनौ जो संकर ने चित धरा ।

कुंभक रेचक द्वादस पलटै काल करम तिस तें डरा ॥१०॥

सुन्न सिंघासन अमर आसन अलख पुरुष निर्बान है ।

अति लौलीन बेदीन मालिक कादिर कूँ कुरबान है ॥११॥

है नरसिंघ अबंध अवगत कोट बैकुंठ नख रूप है ।

अपरंपार दीदार दरसन ऐसा अजब अनूप है ॥१२॥

घुरै निसान अखंड धुन सुन सोहं बेदी गाइये ।

बाजै नाद अगाध अगहै जहँ ले मन ठहराइये ॥१३॥

सुरत निरत मन पवन लपटै बंकनाल सम कीजिये ।

स्रवै फूल अस्थूल अस्थिर अमी महारस पीजिये ॥१४॥

सप्तपुरी मेरुडंड खोजो मन मनसा गहि राखिये ।

उड़िहैं भँवर अकास गमनं पाँच पसीसो नाखिये ॥१५॥

गगन मँडल की सैल करले बहुर न ऐसा दाव है ।

चल हंसा परलोक पठाऊँ भवसागर नहिं आव है ॥१६॥

कंदर्प जीत उदीत जोगी षटकर्मी यह खेल है ।

अनुभव मालिन यह हार गूँधै सुरत निरत का मेल है ॥१७॥

सोहं जाप अथाप थरपौ त्रिकुटी संजम धुन लगै ।

मार सरोवर न्हान हंसा गंग सहसमुख जित बहै ॥१८॥

कालिन्द्री कुरबान कादिर अवगत मूरत खूब है ।

छत्र सेत बिसाल लोचन गलताना महबूब है ॥१९॥

दिल अंदर दीदार दरसन बाहर अंत न जाइये ।

काया माया कहा बपुरी तन मन सीस चढ़ाइये ॥२०॥

अवगत आदि जुगादि जोगी सत पुरुष लौलीन है ।

गगन मँडल गलतान गैबी जाति अजाति बेदैन है ॥२१॥

सुख सागर रतनागर निरभय बिन मुख बानी गावही ।

बिन आकार अजोख निरमल दृष्टिमुष्टि न आवही ॥२२॥

झिलमिल नूर जहूर जोती कोट पदम उजार है ।

उलट नैन बेसुन्न बिस्तर जहाँ तहाँ दीदार है ॥२३॥

अष्ट कमलदल सकल रमता त्रिकुटी कमल मध निरखहीं ।

सेत धजा सुन गुमठ आगे पचरँग झंडे फरकहीं ॥२४॥

सुन्न मंडल सतलोक चलिये नौ दर मूँद बेसुन्न है ।

बिन चसमों एक बिम्ब देखा बिन सरवन सुनि धुन्न है ॥२५॥

चरन कमल में हंस रहते बहुरंगी बरियाम है ।

सूछम मूरत स्याम सूरत अचल अभंगी राम है ॥२६॥

नौ मुखंध निसंक खेलो दसवें दर मुख मूल है ।

मालिन रूप अनूप सजनी बिन बेली का फूल है ॥२७॥

स्वास उस्वास पवन कूँ पलटै नागफली कूँ भूच है ।

सुरत निरत का बाँध बेड़ा गगन मँडल कूँ कूँच है ॥२८॥

सुनले जोग बिजोग हंसा सब्द महल कूँ सिध करो ।

गहु गुरुज्ञान बिज्ञान बानी जीवतही जग में मरो ॥२९॥

उजल हिरंबर सेत भौंरा अछै बृछ सत बाग है ।

जीते काल बिसाल सोहं तरजीजन बैराग है ॥३०॥

मनसा नारी कर पनिहारी खाकी मन जहँ मालिया ।

कुंभक काया बाग लगाया फूले फूल बिसालिया ॥३१॥

कच्छ मच्छं कुरम धौलं सेस सहस-फन गावहीं ।

नारद मुनि से रटैं निस दिन ब्रह्मा पार न पावहीं ॥३२॥

संभु जोग बिजोग साधा अचल अडिग समाध है ।

अवगत की गत नाहिं जानी लीला अगम अगाध है ॥३३॥

सनकादिक औ सिध चौरासी ध्यान धरत हैं तासुका ।

चौबीसो अवतार जपत हैं हरमहंस प्रकास का ॥३४॥

सहस अठासी औ तेंतीसो सूरज चंद चिराग है ।

धर अंबर धरनीधर रटते अवगत अचल बिहाग है ॥३५॥

सुर नर मुनिजन सिध अरु साधक पारब्रह्म कूँ रटत हैं ।

घर-घर मंगलचार चौरी ज्ञान जोग जहँ बटत हैं ॥३६॥

चित्रगुप्त धरमराय गावै आदि माया ओंकार है ।

कोट सरसुती लाप करत हैं ऐसा ब्रह्म दरबार है ॥३७॥

कामधेनु कलपबृछ जाके इन्द्र अनंत सुर भरत है ।

पारबती कर जोर लछमी सावित्री सोभा करत है ॥३८॥

गंधर्ब ज्ञानी अरु मुनि ध्यानी पाँचो तत्त खवास है ।

त्रिगुन तीन बहुरंग बाजी कोइ जन बिरले दास है ॥३९॥

ध्रू प्रहलाद अगाध स्वर्ग है जनक बिदेही जोर है ।

चले बिमान निदान बीता धर्मराय की बँध तोर है ॥४०॥

गोरखदत्त जुगादि जोगी नाम जलंधर लीजिये ।

भरथरी गोपीचन्द सीझे ऐसी दिच्छा दीजिये ॥४१॥

सुलतानी बाजीद फरीदा पीपा परचे पाइया ।

देवल फेरा गोप गुसाँईं नामा की छान छवाइया ॥४२॥

छान छवाई गऊ जिवाई गनिका चढ़ी बिवान में ।

सदना बकरे कूँ मत मारै पहुँचे आन निदान में ॥४३॥

अजामेल से अधम उधारे पतित-पावन ब्रिद तासु है ।

केसो आन भया बनजारा षट दल कीन्ही हाँस है ॥४४॥

धना भक्त का खेत निपाया माधो दई सिकलात है ।

पंडा पाव बुझाया सतगुरु जगन्नाथ की बात है ॥४५॥

गैबी ख्याल बिसाल सतगुरु अचल दिगंबर थीर है ।

भक्ति हेत काया धर आये अवगत सत्त कबीर है ॥४६॥

नानक दादू अगम अगाधू तिरी जहाज खेवट सही ।

सुख सागर के हंसा आये भक्ति हिरंबर उर धरी ॥४७॥

कोटि भानु प्रकास पूरन रोम-रोम की लार है ।

अचल अभंगी है सतसंगी अवगत का दीदार है ॥४८॥

धन सतगुरु उपदेस देवा चौरासी भ्रम मेटहीं ।

तेज पुंज तन देह धरके इस बिध हमकूँ भेंटहीं ॥४९॥

सब्द निवास अकास बानी यह सतगुरु का रूप है ।

चंद सूर न पवन पानी जहाँ छाँह न धूप है ॥५०॥

रहता रमता राम साहब अवगत अलह अलेख है ।

भूले पंथ बिडंब बानी कुल का खाविंद एक है ॥५१॥

रोम-रोम में जाप जप ले अष्ट कमल दल मेल है ।

सुरत निरत को कमल पठवो जहँ दीपक बिन तेल है ॥५२॥

हर दम खोज हनोज हाजिर तिरबेनी के तीर है ।

दास गरीब तबीब सतगुरु बन्दी छोड़ कबीर है ॥५३॥

The letters are the print’s and the word spacing is ours; the print sets the numbers 1 to 9 with a space inside the bars, and we set them all alike. The print footnotes 30 words in 19 of the couplets; the marks are left out here, the footnotes are not reproduced, and this page does not gloss those words. Where the print sets a word twice in a row we join the pair with a hyphen: घर in couplet 36 and रोम in couplets 48 and 52. The hyphens in सहस-फन and पतित-पावन are the print’s own. On the scan, someone has gone over a few words with a pen. The readings below are not certain:

CoupletAs typedWhy it is uncertain
2क्लिँगthe ligature क्लि and the candrabindu are small and close-set
5सोहंthe first three words of the second line are traced over in pen on the scan; we read सोहं जाप जपंत under the ink
10बरनौwe see no dot above the last letter
11लौलीनthe vowel sign over the first ल is worn; ॥२१॥ prints लौलीन clearly
15पसीसोthe second letter looks like स, not च
15उड़िहैंthe dot under ड is faint
18मारthe type is worn; we read र as the last letter, and न cannot be ruled out
27मुखंधwe read म as the first letter; the stroke is light
29गुरुज्ञानगुरुज्ञान बिज्ञान is traced over in pen on the scan
40ध्रूthe vowel sign under ध्र is broken
42गुसाँईंthe dot over the final ई is small

Where the Head Sits in the Book

The book’s contents leaf lists ब्रह्म बेदी as head 18, at page 86, and that is where it is printed: ॥ पारख का अंग ॥, which begins on page 84, ends with its couplet 23 near the top of page 86, and the new head follows on the same page. The couplets then run to page 90, and page 91 opens with ॥ सुलच्छन कुलच्छन ॥. The running heads give गरीबदास जी की बानी on the even pages and ब्रह्म बेदी on the odd ones.

PageCoupletsHow many
861 to 77
878 to 1912
8820 to 3112
8932 to 4312
9044 to 5310

The texts printed just before and just after, by their opening words:

HeadNo.PageOpening words as printed
पारख का अंग2186ता अंकुस संतोष है
पारख का अंग2286मोह मवासी मस्त है
पारख का अंग2386जा सिर अंकुस बिबेक है
सुलच्छन कुलच्छन191उत्तम कुल करतार दे
सुलच्छन कुलच्छन291सील सँतोष बिबेक दे
सुलच्छन कुलच्छन391जोग जुगत जगदीस दे

The scan carries pages 90 and 91 twice. Leaf 99 repeats leaf 97 and leaf 100 repeats leaf 98: the same printed page each time, with the same lines, breaks and footnotes, photographed with a different crop. We typed from the first image of each.

How the Couplets Run

Each couplet is two printed lines: the first ends on a single bar, the second is indented and ends on the couplet’s number between double bars. The numbers go from 1 to 53 with no gap or repeat, 106 lines and 879 words in all. In 32 couplets both lines end on है or हैं, and one more ends both lines on में, so 33 close the two lines on the same word; the rest end on words that sound alike, such as जानिये and मानिये. Some words keep coming back: अवगत 8 times, सतगुरु 7 times, हंसा 7 times, and the pair जोग बिजोग in couplets 10, 29, 33. The word of the head itself, बेदी, comes once inside the text, in couplet 13.

Couplets 2 to 8 open on a sequence of place names, मूल चक्र, स्वाद चक्र, नाभि कमल, हृदय कमल, कंठ कमल, त्रिकुटी कमल and सहसकमलदल, and seat a deity or figure at most of them, from गनेस at the first to the साहब at the last; the second lines of couplets 2 to 5 open on क्लिँग जाप, ओं जाप, हँग जाप and सोहं जाप. These are the text’s names, and this page gives no account of what they stand for.

Six Couplets Read Plainly

ज्ञान सागर अति उजागर निरबिकार निरंजनं । ब्रह्म ज्ञानी महा ध्यानी सत सुकृत दुख भंजनं ॥१॥

Couplet 1 is a run of names with no verb: ज्ञान सागर, an ocean of knowing; अति उजागर, very bright; निरबिकार, without flaw; निरंजनं, stainless; then ब्रह्म ज्ञानी, महा ध्यानी, सत सुकृत and दुख भंजनं, the breaker of sorrow. The couplet does not say whom it names.

सुख सागर रतनागर निरभय बिन मुख बानी गावही । बिन आकार अजोख निरमल दृष्टिमुष्टि न आवही ॥२२॥

Couplet 22 piles up what the one it praises is and is not: a सुख सागर and a रतनागर, an ocean of ease and a mine of jewels, without fear, singing बानी without a mouth; without shape, beyond weighing, clean, and not to be caught by sight or by the fist.

चरन कमल में हंस रहते बहुरंगी बरियाम है । सूछम मूरत स्याम सूरत अचल अभंगी राम है ॥२६॥

Couplet 26 sets the हंस, the swans, at the lotus feet, many-coloured; its second line names a सूछम मूरत, a subtle form, स्याम in face, and closes on राम, अचल and अभंगी, unmoving and unbreaking.

कोटि भानु प्रकास पूरन रोम-रोम की लार है । अचल अभंगी है सतसंगी अवगत का दीदार है ॥४८॥

Couplet 48 speaks of the light of crores of suns, full, running along every pore (रोम-रोम की लार, our reading of लार); its second line calls the one it praises unmoving, unbreaking and सतसंगी, and ends on the दीदार, the sight, of the अवगत.

धन सतगुरु उपदेस देवा चौरासी भ्रम मेटहीं । तेज पुंज तन देह धरके इस बिध हमकूँ भेंटहीं ॥४९॥

Couplet 49 blesses the सतगुरु, the giver of the teaching, who in its words wipes out the भ्रम, the wandering, of the चौरासी; the second line says the सतगुरु takes on a body that is a mass of light, and in this way meets us.

सब्द निवास अकास बानी यह सतगुरु का रूप है । चंद सूर न पवन पानी जहाँ छाँह न धूप है ॥५०॥

Couplet 50 says what the सतगुरु's form is in the text's terms: सब्द, a dwelling, the बानी of the sky; and it places that form where there is no moon or sun, no wind or water, neither shade nor sunshine.

Names in the Lines

The couplets name 43 deities and other figures in passing. They are given here with the line that names them, as printed; this page retells none of their stories, and where a line sets one figure above another, the ranking is the line’s.

CoupletNamesThe line as printed
2गनेसमूल चक्र गनेस बासा रक्त बरन जहँ जानिये
3ब्रह्मा, सावित्रीस्वाद चक्र ब्रह्मादि बासा जहँ सावित्री ब्रह्मा रहै
4बिस्नु, लछमीनाभि कमल में बिस्नु बिसंभर जहँ लछमी सँग बास है
5महादेव, पारबतीहृदय कमल महादेव देवं सती पारबती संग है
10संकरऐसा जोग बिजोग बरनौ जो संकर ने चित धरा
12नरसिंघहै नरसिंघ अबंध अवगत कोट बैकुंठ नख रूप है
32नारद, ब्रह्मानारद मुनि से रटैं निस दिन ब्रह्मा पार न पावहीं
33संभुसंभु जोग बिजोग साधा अचल अडिग समाध है
34सनकादिकसनकादिक औ सिध चौरासी ध्यान धरत हैं तासुका
37चित्रगुप्त, धरमराय, सरसुतीचित्रगुप्त धरमराय गावै आदि माया ओंकार है । कोट सरसुती लाप करत हैं ऐसा ब्रह्म दरबार है
38इन्द्र, पारबती, लछमी, सावित्रीकामधेनु कलपबृछ जाके इन्द्र अनंत सुर भरत है । पारबती कर जोर लछमी सावित्री सोभा करत है
40ध्रू, प्रहलाद, जनकध्रू प्रहलाद अगाध स्वर्ग है जनक बिदेही जोर है
41गोरखदत्त, जलंधर, भरथरी, गोपीचन्दगोरखदत्त जुगादि जोगी नाम जलंधर लीजिये । भरथरी गोपीचन्द सीझे ऐसी दिच्छा दीजिये
42सुलतानी, बाजीद, फरीदा, पीपा, नामासुलतानी बाजीद फरीदा पीपा परचे पाइया । देवल फेरा गोप गुसाँईं नामा की छान छवाइया
43गनिका, सदनाछान छवाई गऊ जिवाई गनिका चढ़ी बिवान में । सदना बकरे कूँ मत मारै पहुँचे आन निदान में
44अजामेल, केसोअजामेल से अधम उधारे पतित-पावन ब्रिद तासु है । केसो आन भया बनजारा षट दल कीन्ही हाँस है
45धना, माधो, जगन्नाथधना भक्त का खेत निपाया माधो दई सिकलात है । पंडा पाव बुझाया सतगुरु जगन्नाथ की बात है
46कबीरभक्ति हेत काया धर आये अवगत सत्त कबीर है
47नानक, दादूनानक दादू अगम अगाधू तिरी जहाज खेवट सही
53कबीरदास गरीब तबीब सतगुरु बन्दी छोड़ कबीर है

Words in the Text

32 glosses, in couplet order. The senses are ours, taken from the words; the 3 rows marked “ours” are readings someone else could make differently. Religious words are glossed as the words the lines use; the names the text gives to the places it calls चक्र or कमल, and the other such names, are glossed only as names.

Word as printedCoupletSense
निरंजनं1the stainless one; the text's word, set with a final anusvara
भंजनं1the breaker (of sorrow, in दुख भंजनं)
सुकृत1 (ours)good deed; in सत सुकृत the line pairs it with सत, true
सब्द2the Word; the text's spelling of शब्द
हंसा3swan; the text's word for the one it speaks of and calls to
सतगुरु3the true guru; the text's word
सोहं5a word the text gives as a जाप; this page gives no account of it
सुरत निरत7names the text uses in pairs, over and over; this page gives no account of them
त्रिकुटी7a name the text uses for a place it calls a कमल; no account given here
इला पिंगला सुखमन9three names the text uses together; no account given here
कुंभक रेचक10two names the text uses together; no account given here
अलख11the unseen, that cannot be marked
कादिर11the Almighty; an Arabic-Persian word the line uses
कुरबान11offered up, given over as a sacrifice
अवगत12 (ours)the text's word for one beyond knowing; it comes eight times
दीदार12sight, the beholding (a Persian word)
बंकनाल14a name the text uses; no account given here
गलताना19absorbed, immersed (also गलतान in ॥२१॥)
महबूब19the beloved (a Persian word)
लौलीन21wholly absorbed, lost in
गैबी21hidden, from the unseen (a Persian word)
अजोख22 (ours)that cannot be weighed; we read it from जोख, weighing
दृष्टिमुष्टि22sight and grasp (fist)
नूर23light; an Arabic word the line uses
जहूर23manifest, shining forth (an Arabic word)
सतलोक25the true world; a name the line uses for where it bids one go
अभंगी26unbreaking, that does not break
चौरासी34eighty-four; the text uses it for the round it names
धरमराय37a figure the line names beside चित्रगुप्त, both as singers
खवास39attendant, servant
अलह51the text's spelling of Allah, set in one line with राम and साहब
बन्दी छोड़53who sets the bound free; the line's words

The Signature Line

The poet’s name comes once, at the very end: the second line of couplet 53 opens दास गरीब. The whole line reads दास गरीब तबीब सतगुरु बन्दी छोड़ कबीर है, and it closes on the name कबीर, as the second line of couplet 46 also does. Two of its words carry footnotes in the print and are left unglossed here; बन्दी छोड़ means one who sets the bound free. This page reports what the two lines say and adds nothing about Garibdas and Kabir.

Brahm Bedi, Bedi and Vedi

People search for the text as “brahm bedi”, “ब्रह्म बेदी” and “ब्रह्म वेदी”. The first two match the print. The third types वेदी for the print’s बेदी, which the print uses in the head, the running heads, the contents leaf and couplet 13.

PrintSearchedNote
बेदीवेदीthe same word; the print writes ब where searchers type व, as it does in many words

The Book

The text is typed from a scan of a Belvedere press print whose title leaf reads गरीबदास जी की बानी, a selection of the poet’s texts arranged under heads.

More From Garibdas

Every head of the same print, with its page, is set out on the Garib Das ji ki bani head list.

The print’s opening piece, headed बंदना on page 1, is read on Garib Das ji ka manglacharan.

The section headed आरती, from page 120, is set out on Garib Das ji ki aarti.

From another poet and another book, the Dadu Dayal ki bani list sets out that print’s angs and sakhis.

In Hindi: ब्रह्म बेदी का अर्थ: ज्ञान सागर से खुलती गरीबदास की बानी.