Skip to main content
Live Pandit Ji
LIVE

the classical texts

Charandas Ke Dohe: Ninety Chosen Couplets of One Print

Published 2026-11-15 | Live Pandit Ji

“Chosen dohe”, चुने हुए दोहे, is the print’s own head for a section near the end of one printed bani of Charandas (also written Charan Das; the print spells it चरनदास), in the part it numbers second. For anyone who types “charandas ke dohe”, this page types all 90 of its numbered couplets from a scan, shows which page holds which, and reads six of them in plain words. The word “chosen” is the print’s: this is one book’s selection, and the page makes no count of how many dohas Charandas made.

The Section as Printed

चुने हुए दोहे

गुरू कहैं सो कीजिये, करैं सो कीजै नाहिं ।

चरनदास की सीख सुन, यही राख मन माहिं ॥१॥

कथा सुने ब्रत हूँ किये, तीरथ किये अघाय ।

गुरुमुख के हूए बिना, जप तप निस्फल जाय ॥२॥

दुखी न काहू कूँ करै, दुख सुख निकट न जाय ।

सम दृष्टी धीरज सदा, गुन सात्विक कूँ पाय ॥३॥

भँवर गुफा मंडल अखँड, तिरबेनी जहँ न्हान ।

नित परबी जहँ होत है, कर पाप की हान ॥४॥

कँवल हंस दल सातवाँ, सीस मध्य हीं बास ।

तहाँ देवता सतगुरू, पूरी करै जो आस ॥५॥

जग का कहा न मानिये, सतगुरु से ले बुद्धि ।

ता कूँ हिय में राखिये, करो सिताबी सुद्धि ॥६॥

जिन कूँ मन बिरकत सदा, रहैं जहाँ चित होय ।

घर बाहर दोउ एक सा, डारी दुबिधा खोय ॥७॥

कै घर में कै बाहरे, जो चित आवै नाम ।

दोनों होयँ बराबरी, क जंगल कै ग्राम ॥८॥

जग माहीं ऐसे रहो, ज्यों अम्बुज सर माहिं ।

रहै नीर के आसरे, पै जल छूवत नाहिं ॥९॥

अब के चूके चूक है, फिर पछितावा होय ।

जो तुम जक्त न छोड़ि हौ, जन्म जायगो खोय ॥१०॥

छोड़ जगत की बासना, यही जु छुटन उपाव ।

हे मन ऐसी धारिये, अब हीं नीको दाँव ॥११॥

जग माँहीं न्यारे रहो, लगे रहो हरि ध्यान ।

प्रथवी पर देही रहै, परमेसुर में प्रान ॥१२॥

ज्यों तिरिया पीहर बसै, सुरति रहै पिय माहिं ।

ऐसे जन जग में रहैं, हरि कूँ भूलैं नाहिं ॥१३॥

ज्यों किरपिन बहु दाम हीं, गाड़ि जिमीं के नीच ।

सदा वाहि तकतैं रहै, सुरति रहै ता बीच ॥१४॥

तन छूटे हो सरप हीं, जा बैठै वा ठौर ।

जहाँ आस तहँ बास है, कहूँ न भरमै और ॥१५॥

जग त्यागो बैराग ले, निस्चै मन कूँ लाव ।

आठ पहर साठो घरी, सुमिरन सुरति लगाव ॥१६॥

सब सूँ रखु निरबैरता, गहो दीनता ध्यान ।

अंत मुक्ति पद पाइ हो, जग में होय न हानि ॥१७॥

चरनदास यों कहत हैं, बड़ी दीनता जान ।

औरन की तो क्या चलै, लगै न माया बान ॥१८॥

दया नम्रता दीनता, छिमा सील संतोष ।

इन कूँ लै सुमिरन करै, निस्चै पावै मोख ॥१९॥

ये सब लच्छन राम में, परगट दीखैं मोहिं ।

जो वे आवैं तुझ बिषे, प्यार करैं हरि तोहिं ॥२०॥

मिटते सूँ मत प्रीत करि, रहते सूँ करि नेह ।

झूठे कूँ तजि दीजिये, साँचे में करि गेह ॥२१॥

ब्रह्म सिंध की लहर है, ता में न्हान सँजोय ।

कलिमल सब छुटि जायँगे, पातक रहै न कोय ॥२२॥

अरसठ तीरथ तोहि बिषे, बाहर क्यों भटकाय ।

चरनदास यों कहत हैं, उलटा हो घट आय ॥२३॥

भरमत-भरमत आइया, पाई मानुख देंह ।

ऐसो औसर फिर कहाँ, नाम सिताबी लेह ॥२४॥

करै तपस्या नाम बिन, जोग जज्ञ अरु दान ।

चरनदास यों कहत हैं, सब हीं थोथे जान ॥२५॥

अधिकी ऊँचा नाम है, सब करनी का जीव ।

अष्टादस अरु चारि का, मथि कर काढ़ा घीव ॥२६॥

खाते पीते नाम ले, बैठे चलते सोय ।

सदा पबित्तर नाम है, करै ऊजला ताय ॥२७॥

नीचन कूँ ऊँचा करै, ऊँचन कूँ करै देव ।

देवन कूँ हरि हीं करै, रहै न दूजा भेव ॥२८॥

चारौ जुग में देखि ले, जिन जपिया जिन पाव ।

टेक पकरि आगे धसे, परा न पीछे पाँव ॥२९॥

जैसी गति उनकी भई, गावत साध पुरान ।

वैसी तेरी होयगी, यह निस्चै करि जान ॥३०॥

बाजीगर बाजी रची, सब गति पूरन साज ।

किये तमासे बहुत हीं, तोहिं दिखावन काज ॥३१॥

देखि-देखि देखत रहो, अस्तुति मुख सूँ भाखि ।

वा की चतुराई सबै, लैकरि मन में राखि ॥३२॥

वैसा तौ रंगरेज ना, वैसा छीपी नाहिं ।

वैसा कारीगर नहीं, या दुनिया के माहिं ॥३३॥

अजब-अजब अचरज किये, अद्भुत अधिक अपार ।

जल थल पवन अकास में, देखो दृष्टि उघार ॥३४॥

सृष्टि बाग माली रची, भाँति-भाँति गुलजार ।

रीझि-रीझि सिर दीजिये, ए ही निरखि बहार ॥३५॥

देखि होय परसन्न हीं, तू वा कूँ गुन मान ।

चरनदास जो बुद्धि है, अधिक सुघरता जान ॥३६॥

बहुत प्यार तो पै करै, तू नहिं जानत सार ।

वाहि भुलाये हीं फिरै, नेक न करै सँभार ॥३७॥

राम बिसारो आदि सूँ, लियो द्रब्य अरु नार ।

याहो तें भरमत फिरो, तन धरि बारम्बार ॥३८॥

गई सो गइ अब राखि ले, ए हो मूढ़ अयान ।

निःकेवल हरि कूँ रटो, सीख गुरू की मान ॥३९॥

सोवन में नहिं खोइये, जन्म पदारथ पाय ।

चरनदास ह्वै जागिये, आलस सकल गँवाय ॥४०॥

सोवन हीं में हानि है, जागन में बहु लाभ ।

बुद्धि उपज हीं होत है, मुख पर चढ़ै जु आभ ॥४१॥

दिन को हरि सुमिरन करो, रैनि जागि कर ध्यान ।

भूख राखि भोजन करो, तजि सोवन की बान ॥४२॥

चारि पहर नहिं जगि सकै, आधि रात सूँ जाग ।

ध्यान करो जप हीं करो, भजन करन कूँ लाग ॥४३॥

जो नहिं सरधा दो पहर, पिछले पहरै चेत ।

उठ बैठो रसना रटो, प्रभु सूँ लावहु हेत ॥४४॥

जागै ना पिछले पहर, ता के मुखड़े धूल ।

सुमिरै ना करतार कूँ, सभी गवाँवै मूल ॥४५॥

जागै ना पिछले पहर, करै न आतम ध्यान ।

ते नर नरकै जायँगे, बहुत सहैं जम सान ॥४६॥

जागै ना पिछले पहर, करै न गुरुमत जाप ।

मुँह फारे सोवत रहैं, ताकूँ लागै पाप ॥४७॥

पिछले पहरे जाग करि, भजन करै चित लाय ।

चरनदास वा जीव की, निस्चै गति ह्वै जाय ॥४८॥

पिछले पहरे जाग करि, भरि-भरि अमृत पीव ।

बिषै जक्त की ना रहै, अमर होय कर जीव ॥४९॥

जन्म छुटै मरना छुटै, आवा गवन छुटि जाय ।

एक पहर की रात सूँ, बैठा हो गुन गाय ॥५०॥

पहिले पहरे सब जगैं, दूजे भोगी मान ।

तीजे पहरे चोर ही, चौथे जोगी जान ॥५१॥

मरजादा की यह कही, क्या बिरक्त परमान ।

आठ पहर साठौं घरी, जागै हरि के ध्यान ॥५२॥

जो कोइ बिरही नाम के, तिन कूँ कैसी नींद ।

सस्तर लागा नेह का, गया हिये को बींध ॥५३॥

तिन से जग सहजै छुटा, कहा रंक कहा भूप ।

चले गये घर छोड़ि कै, धरि बिरक्त का रूप ॥५४॥

जिनको मन बिरकत सदा, रहो जहाँ चित होय ।

घर बाहर दोउ एक सा, डारी दुबिधा खोय ॥५५॥

सोये हैं संसार सूँ, जागे हरि की ओर ।

तिन कूँ इक रसहीं सदा, नहीं साँझ नहिं भोर ॥५६॥

उनकूँ नींद न आवई, राम मिलन की चीत ।

सोवैं ना सुख सेज पै, तजि के हरि सूँ मीत ॥५७॥

कैसे वे हरि सूँ मिले, जिन के ऊँचे भाग ।

कैसे वे हरि त्याग के, रहे जक्त सूँ लाग ॥५८॥

सोवन जागन भेद की, को इक जानत बात ।

साधू जन जागत तहाँ, जहाँ सबन की रात ॥५९॥

जो जागै हरि भक्ति में, सोई उतरै पार ।

जो जागै संसार में, भवसागर में ख्वार ॥६०॥

कै जागत हूका भरा, कै जागा बस काम ।

कै जागा जग टहल में, लागि रहा धन धाम ॥६१॥

ऐसे जनम गँवाय दे, महा मूढ़ अज्ञान ।

चौरासी में फिर चले, मन का कहा जु मान ॥६२॥

सतगुरु सरनै आय करि, कहा न मानै एक ।

ते नर बहु दुख पाइ हैं, तिन कूँ सुख नहिं नेक ॥६३॥

सतगुरु सरना ना लगे, किया न हरि का खोज ।

जो खर कूकर सूकरा, अरु जंगल का रोझ ॥६४॥

पेट भरे भर सोइया, ते नर पसू समान ।

पर नारी कै आपनी, तिनका नाहीं ज्ञान ॥६५॥

जैसा तैसा खाय करि, पेट भरे भरि लेह ।

पड़ कर सोवे भोर लौं, सो सूकर की देह ॥६६॥

हरि चरचा बिन जो बकै, सो कूकर की भूँस ।

कहि रनजित वह साँझ लौं, खाय धूँस ही धूँस ॥६७॥

जो पावै सोई चरै, करै नहीं पहिचान ।

पीठ लदै हरि ना जपै, ताकूँ खर ही जान ॥६८॥

रोझ जान वा देह कूँ, ता कूँ नहीं बिचार ।

फिरै बिना मरजाद हीं, बहुता करै अहार ॥६९॥

बहुता किये अहार हीं, मैली रही जो बुद्धि ।

हरि के निर्मल नाम को, कसे आवै सुद्धि ॥७०॥

सूच्छम भोजन खाइये, रहिये ना परि सोय ।

ऐसी मानुख देह कूँ, भक्ति बिना मत खोय ॥७१॥

जनम चलो ही जात है, ज्यों कूँवे सैलाव ।

दौरत मृग की छाँह को, नेक नहीं ठहराव ॥७२॥

या सिगरो उपदेस ही, मैं आपन कूँ कीन ।

मो मन कूँ आपा घना, कहीं होय आधीन ॥७३॥

सतगुरु से माँगूँ यही, मोहिं गरीबी देहु ।

दूर बड़प्पन कीजिये, नान्हा हीं कर लेहु ॥७४॥

आदि पुरुष किरपा करौ, सब औगुन छुटि जाहिं ।

साध होन लच्छन मिलैं, चरन कमल की छाँहिं ॥७५॥

तुम्हरी सक्ति अपार है, लीला को नहिं अंत ।

चरनदास यौं कहत हैं, ऐसे तुम भगवंत ॥७६॥

तुम्हरी कहा अस्तुति करूँ, मो पै कही न जाय ।

इतनी सक्ति न जीभ को, महिमा कहै बनाय ॥७७॥

किरपा करी अनाथ पर, तुम हो दीना नाथ ।

हाथ जोड़ माँगूँ यही, मम सिर तुम्हरा हाथ ॥७८॥

हिय हुलसो आनंद भयो, रोम-रोम भयो चैन ।

भये पबित्तर कान ये, सुनि-सुनि तुम्हरे बैन ॥७९॥

गुरु ब्रह्मा गुरु बिस्नु, गुरू देवन के देवा ।

सर्ब सिद्धि फल देव, गुरू तुम मुक्ति करेवा ॥८०॥

गुरु केवट तुम होय, करो भवसागर पारी ।

जीव ब्रह्म करि देत, हरो तुम ब्याधा सारी ॥८१॥

श्री सुकदेव दयाल गुरु, चरनदास के सीस पर ।

किरपा करि अपनो कियो, सबहीं बिधि सूँ हाथ धरि ॥८२॥

आदि पुरुष परमातमा, तुम्हैं नवाऊँ माथ ।

चरनन पास निवास दे, कीजे मोहिं सनाथ ॥८३॥

तुम्हरी भक्ति न छोड़ हूँ, तन मन सिर क्यों न जाव ।

तुम साहब मैं दास हूँ, भलो बनो है दाव ॥८४॥

आपै भजन करैं नहीं, औरै मने करैं ।

चरनदास वै दुष्ट नर, भ्रम-भ्रम नरक परैं ॥८५॥

औरन कूँ उपदेस करि, भजन करैं निष्काम ।

चरनदास वै साध जन, पहुँचैं हरि के धाम ॥८६॥

भक्ति पदारथ उदय सूँ, होय सभी कल्यान ।

पढ़ै सुनै सेवन करै, पावै पद निर्बान ॥८७॥

भक्ति पदारथ मैं कही, कछु इक भेद बखान ।

जो कोइ समझै प्रीति सूँ, छूटै जम दुख सान ॥८८॥

सुन्न सहर हम बसत हैं, अनहद है कुल देव ।

अजपा गोत बिचारि ले, चरनदास यहि भेव ॥८९॥

दीद सुनीद जहाँ नहीं, तहाँ न हाल न काल ।

जौहर जिसम इसम नहीं, चरनदास नहिं खाल ॥९०॥

❀ समाप्त ❀

The letters are the print’s; the spacing is ours, and so is the closing number written without inner spaces. The print footnotes 16 words spread over 14 couplets (all on pages 69 to 74); the marks are left out, the footnotes are not reproduced, and this page does not gloss those words. The print sets a word twice running in nine places (couplet 79 has two of them, with रोम and सुनि); we join each pair with a hyphen, as in रोम-रोम. These readings are not certain:

CoupletAs typedWhy it is uncertain
3कूँin the second line the nasal sign over कू is faint (the first line's कूँ is clear); we type कूँ
8कthe print sets क with no vowel sign before जंगल, where कै stands after it; we type क as printed
29चारौthe first letter is worn and no dot shows over the last vowel sign
44रसनाthe स is broken on the scan
70कसेthe print sets कसे, with no vowel sign over क; we keep it
85भ्रम-भ्रमthe second भ्रम is worn; we read the word as set twice

Dohe Is the Print’s Own Word

The head stands on page 69 in small type with no bars around it, and on the same line the publisher adds a descriptive phrase about the section, which this page does not quote. The print’s word for the couplets is दोहे: it is in the head, and the odd pages of the section, 71, 73 and 75, carry दोहे as their running head. So “doha” here is the print’s label. The book’s own list of sections, अंगों का सूचीपत्र, ends on this entry, चुने हुए दोहे ६९-७६, and the section does run from page 69 to page 76.

SearchedIn the printNote
charandas ke doheचुने हुए दोहेthe head word दोहे matches the search; चुने हुए marks the couplets as a chosen set
charandas ji ki vaniचरनदास जी की बानीthe title leaf has बानी where the search has vani; the print spells the name चरनदास
चरणदास की रचनाएँभाग २this page gives one section of one part; it does not list the poet's works

Where the Section Sits

Page 69 opens with the last lines of the section before, गुरुमुख लच्छन, which ends at its number 3; the head चुने हुए दोहे follows on the same page. Couplet 90, the last, stands on page 76, and below it the print sets ❀ समाप्त ❀ between two flower marks. The next leaf of the scan, leaf 80, carries no print of its own, and leaf 81 is a publisher’s advertisement. On every leaf read here the printed page number is three less than the leaf’s place in the scan.

Head as printedCoupletsLeavesPrinted pages
चुने हुए दोहे1 to 9072 to 7969 to 76
LeafPageCorner numeralRunning headCouplets
7269६९गुरुमुख लच्छन1 to 10
7370७०चरनदासजी की बानी भाग—२11 to 23
7471७१दोहे24 to 36
7572७२चरनदासजी की बानी भाग—२37 to 49
7673७३दोहे50 to 61
7774७४चरनदासजी की बानी भाग—२62 to 73
7875७५दोहे74 to 85
7976७६चरनदासजी की बानी भाग—२86 to 90

What Anyone Can Check on the Page

Each couplet is two printed lines: the first ends in a single bar, the second in its number between double bars, and a comma splits every one of the 180 lines. The numbers run 1 to 90 with no gap and no repeat.

Couplets 7 and 55 share the same second line, घर बाहर दोउ एक सा, डारी दुबिधा खोय, under first lines that differ by a few letters. Couplets 45, 46 and 47 all open on the half-line जागै ना पिछले पहर, and 48 and 49 on पिछले पहरे जाग करि.

The name चरनदास stands in 13 of the 90 couplets: 1, 18, 23, 25, 36, 40, 48, 76, 82, 85, 86, 89 and 90. Couplet 82 names both चरनदास and सुकदेव, as printed; this page does not go into either name beyond the line.

Six Couplets Read Plainly

The six are spread through the section, in print order, and none has a footnoted word or an uncertain letter. The other 84 stay in the box above without a reading; many of them speak of the body, of practices the text names, of the end of life or of punishment, and this page keeps to the plainer ones.

गुरू कहैं सो कीजिये, करैं सो कीजै नाहिं । चरनदास की सीख सुन, यही राख मन माहिं ॥१॥

The couplet says to do what the गुरू says, and not to do what the गुरू does. Its second line names चरनदास: hear this सीख, this teaching, it says, and keep just this in mind.

जग का कहा न मानिये, सतगुरु से ले बुद्धि । ता कूँ हिय में राखिये, करो सिताबी सुद्धि ॥६॥

The couplet asks the listener not to go by what the world says, and to take बुद्धि, understanding, from the सतगुरु. Its second line asks them to keep that in the हिय, the heart, and come to awareness सिताबी, without delay.

बाजीगर बाजी रची, सब गति पूरन साज । किये तमासे बहुत हीं, तोहिं दिखावन काज ॥३१॥

The couplet pictures a बाजीगर, a conjurer, who has set up a बाजी, a show, with all its gear in place. Its second line says the many तमासे, the spectacles, were made in order to show them to you.

सृष्टि बाग माली रची, भाँति-भाँति गुलजार । रीझि-रीझि सिर दीजिये, ए ही निरखि बहार ॥३५॥

The couplet calls the सृष्टि, the created world, a garden that a माली, a gardener, has laid out in bloom of every kind. Its second line says to be delighted over and over and give one's head to it, beholding just this बहार, this show of flowers.

सोवन जागन भेद की, को इक जानत बात । साधू जन जागत तहाँ, जहाँ सबन की रात ॥५९॥

The couplet says that only someone here and there knows what the difference between sleeping and waking is. Its second line says the साधू जन, the good people, are awake there where it is night for everyone else.

सतगुरु से माँगूँ यही, मोहिं गरीबी देहु । दूर बड़प्पन कीजिये, नान्हा हीं कर लेहु ॥७४॥

The couplet asks the सतगुरु for one thing: गरीबी, lowliness. Its second line asks that बड़प्पन, self-importance, be put far away and that the one asking be made नान्हा, small.

The senses below are ours, taken from the words; the 3 rows marked “ours” are readings someone could make differently.

Word as printedCoupletSense
कीजै1do (as a request)
सीख1teaching, advice
राख1keep
माहिं1in, inside
बुद्धि6understanding
हिय6the heart
सिताबी6quickly, without delay
सुद्धि6 (ours)awareness; we read it as the text's spelling of सुधि
बाजीगर31a conjurer, a juggler who puts on a show
बाजी31a show, a game
साज31gear, the things a show needs
तमासे31spectacles, shows; the text's spelling of तमाशे
काज31purpose; दिखावन काज is in order to show
सृष्टि35the created world
माली35a gardener
गुलजार35a garden in bloom
रीझि-रीझि35delighted again and again
निरखि35beholding, gazing at
बहार35a show of bloom, the beauty of a garden
भेद59the difference; also a secret
को इक59 (ours)only someone here and there
सबन59everyone
गरीबी74 (ours)lowliness, being small; the word also means poverty
बड़प्पन74self-importance, bigness
नान्हा74small, little

The Book

The text is typed from a scan of a Belvedere print whose title leaf reads चरनदास जी की बानी with भाग २ beneath, and whose even pages run the head चरनदासजी की बानी भाग—२. Its front leaves hold the publisher’s own description of the book, which this page does not use.

More From the Same Print

Every section head of this second part, with its pages, is listed in the Charandas Ji Part 2 list.

From another poet and another book, Dariya Sahab ke dohe types the first ang of that print in full.

In Hindi: चरणदास के दोहे: चरणदास जी की बानी के नब्बे चुने हुए दोहे.