the classical texts
Sundardas Ke Dohe: The Gurudev Ang That Opens the Sakhi
Published 2026-11-16 | Live Pandit Ji
Two heads stand one above the other on page 665 of one volume of verse by Sundardas (also written Sundar Das): अथ साषी, which begins the sakhi part, and ॥ अथ गुरुदेव को अंग ॥ १ ॥, its first ang. Under them the print sets a single label, दोहा, and numbered couplets run on to 102. Searchers ask for “Sundardas ke dohe”; this page gives one ang only, the first of the sakhi part, typed from a scan of the book, with every couplet the scan holds, the one page it lacks, and six couplets read plainly.
Gurudev Ko Ang as the Scan Holds It
अथ साषी
॥ अथ गुरुदेव को अंग ॥ १ ॥
दोहा
दादू सद्गुरु बन्दिये सो मेरै सिर मौर ।
सुन्दर बहिया जाय था पकरि लगाया ठौर ॥ १ ॥
दादू सद्गुरु वन्दिये मन क्रम बिसवा बीस ।
सुन्दर तिनकै चरण ह्वै सदा रहौ मम सीस ॥ २ ॥
दादू सद्गुरु बन्दिये सब सुख आनन्द मूल ।
सुन्दर पद रज परसतें निकसि गई सब सूल ॥ ३ ॥
दादू सद्गुरु बन्दिये सकल सुखनि की रासि ।
सुन्दर पद रज परसतें दुःख गये सब नासि ॥ ४ ॥
दादु सद्गुरु वन्दिये सकल सिरोमन राइ ।
बार-बार कर जोरि कैं सुन्दर बलि-बलि जाइ ॥ ५ ॥
सुन्दर सद्गुरु वन्दिये नमस्कार प्रणपत्ति ।
विघ्न विलै ह्वै जात हैं मन वच क्रम करि सत्य ॥ ६ ॥
सुन्दर सद्गुरु वन्दिये सोई वन्दन जोग ।
औषध शब्द पिवाइ करि दूरि किया सब रोग ॥ ७ ॥
सुन्दर सद्गुरु वन्दिये गहिये दृढ़ करि पांव ।
मस्तक हस्त लगाइ जिनि किये रंक तें राव ॥ ८ ॥
सुन्दर सद्गुरु वन्दिये जिनके गुन नहिं छेह ।
श्रवनहुं शब्द सुनाइ करि दूरि किया सन्देह ॥ ९ ॥
सुन्दर सद्गुरु वन्दिये निर्मल ज्ञान स्वरूप ।
नैननि मैं अंजन किया देख्या तत्व अनूप ॥ १० ॥
सुन्दर सद्गुरु आपु तें किया अनुग्रह आइ ।
मोह निशा मैं सोवते हमकों लिया जगाइ ॥ ११ ॥
सुन्दर सद्गुरु आपुतें गहे सीस के बाल ।
बूडत जगत समुद्र में काढि लियो तत्काल ॥ १२ ॥
सुन्दर सद्गुरु आपुतें मुक्त किये गृह कूप ।
कर्म कालिमा दूरि करि कीये शुद्ध स्वरूप ॥ १३ ॥
सुन्दर सद्गुरु आपुतें बन्धन काटे सर्व ।
मुक्त भये संसार मैं विचरत हैं निहगर्व ॥ १४ ॥
सुन्दर सद्गुरु आपुतें अलष षजीना षोल ।
दुख दरिद्र जाते रहे दीया रत्न अमोल ॥ १५ ॥
सद्गुरु आया मिहरि करि सुन्दर पाया पूरि ।
शब्द सुनाया आपना भरम उडाया दूरि ॥ १६ ॥
सुन्दर सद्गुरु मिहरि करि निकट बताया राम ।
जहां तहां भटकत फिरै काहे कौं बेकाम ॥ १७ ॥
शंक न आनै जगत की सद्गुरु शब्द विचारि ।
सुन्दर हरि रस सों पिवै मेल्है सीस उतारि ॥ १८ ॥
सद्गुरु शब्द सुनाइ करि दीया ज्ञान विचार ।
सुन्दर सूर प्रकासिया मेट्या सब अन्धियार ॥ १९ ॥
सद्गुरु कही मरंम की हिरदै बैसी आइ ।
रीति सकल संसार की सुन्दर दई बहाइ ॥ २० ॥
सुन्दर सद्गुरु सो मिल्या जो दुर्ल्लभ जग मांहिं ।
प्रभू कृपा तें पाइये नहितर पइये नांहिं ॥ २१ ॥
सुन्दर सद्गुरु तौ मिलै जो हरि देहिं सुहाग ।
मनसा वाचा कर्मना प्रगटै पूरन भाग ॥ २२ ॥
सुन्दर सद्गुरु सारिषा उपकारी नहिं कोइ ।
देषे तीनों लोक में सरि भरि कछू न होइ ॥ २३ ॥
सुन्दर सद्गुरु पलक में मुक्त करत नहि बार ।
जीव बुद्धि जाती रहै प्रगटै ब्रह्म विचार ॥ २४ ॥
सुन्दर सद्गुरु पलक मैं दूरि करै अज्ञांन ।
मन वच क्रम यह्रास ह्वै शब्द सुनैं जो कांन ॥ २५ ॥
[Page 668 is blank in the scan: couplets 26 to 33 are not on it, and this page does not supply them.]
सुन्दर ताला शब्द का सद्गुरु षोल्या आइ ।
भिन्न २ संमुझाय करि दीया अर्थ बताइ ॥ ३४ ॥
गोरषधंधा वेद है वचन कडी बहु भांति ।
सुन्दर उरझ्यौ जगत सब वर्णाश्रम की पांति ॥ ३५ ॥
क्रिया कर्म बहु विधि कहे वेद वचन विस्तार ।
सुन्दर समुझै कौन विधि उरझि रह्यौ संसार ॥ ३६ ॥
कर्मकांड के वचन सुनि आंटी परी अनेक ।
सुन्दर सुनै उपासना तब कछु होइ विवेक ॥ ३७ ॥
सुन्दर सद्गुरु जब मिलै पेच बतावै आइ ।
भिन्न-भिन्न करि अर्थ कौं आंटी दे सुरझाइ ॥ ३८ ॥
अंत वेद के वचन तें उपजै ज्ञान अनूप ।
सुन्दर आंटी सुरझि कैं तब ह्वै ब्रह्म स्वरूप ॥ ३९ ॥
गोरषधंधा लोह मैं कडी लोह ता मांहिं ।
सुन्दर जाने ब्रह्म मैं ब्रह्म जगत ह्वै नांहिं ॥ ४० ॥
सुन्दर सद्गुरु शब्द तें सारे सब विधि काज ।
अपना करि निर्वाहिया बांह गहे की लाज ॥ ४१ ॥
सुन्दर सद्गुरु शब्द सौं दीया तत्व बताइ ।
सोवत जाग्या स्वप्न तें भ्रम सब गया विलाइ ॥ ४२ ॥
सुन्दर जागे भाग सिर सद्गुरु भये दयाल ।
दूरि किया विष मन्त्र सौं थकत भया मन व्याल ॥ ४३ ॥
सुन्दर सद्गुरु उमगि कै दीनी मौज अनूप ।
जीव दशा तें पलटि करि कीये ज्ञान स्वरूप ॥ ४४ ॥
सुन्दर सद्गुरु श्रम विना दूरि किया संताप ।
शीतलता हृदये भई ब्रह्म विराजै आप ॥ ४५ ॥
परमातम सौं आतमा जुदे रहे बहु काल ।
सुन्दर मेला करि दिया सद्गुरु मिले दलाल ॥ ४६ ॥
परमातम अरु आतमा उपज्या यह अविवेक ।
सुन्दर भ्रम तें दोइ थे सद्गुरु कीये एक ॥ ४७ ॥
हम जाण्यां था आप थें दूरि परे है कोइ ।
सुन्दर जब सद्गुरु मिल्या सोहं-सोहं होइ ॥ ४८ ॥
स्वयं ब्रह्म सद्गुरु सदा अमी शिष्य बहु संति ।
दान दियौ उपदेश जिनि दूरि कियौ भ्रम हंनि ॥ ४९ ॥
राग द्वेष उपजै नहीं द्वैत भाव को त्याग ।
मनसा वाचा कर्मना सुन्दर यहु वैराग ॥ ५० ॥
सदा अषंडित एक रस सोहं-सोहं होइ ।
सुन्दर याही भक्ति है बूझै बिरला कोइ ॥ ५१ ॥
अहं भाव मिटि जात है तासौं कहिये ज्ञान ।
वचन तहां पहुंचै नहीं सुन्दर सो विज्ञान ॥ ५२ ॥
षट सत सहस्र इकीस है मनका स्वासो स्वास ।
माला फेरै राति दिन सोहं सुन्दरदास ॥ ५३ ॥
ज्ञान तिलक सोहं सदा भक्ति दई गुरु छाप ।
व्यापक विष्णु उपासना सुन्दर अजपा जाप ॥ ५४ ॥
सुन्दर सूता जीव है जाग्या ब्रह्म स्वरूप ।
जागन सोवन तें परै सद्गुरु कह्या अनूप ॥ ५५ ॥
सुन्दर समुझै एक है अन समझै कौ द्वीत ।
उभै रहित सद्गुरु कहै सो है वचनातीत ॥ ५६ ॥
बोलत-बोलत चुप भया देषत मूंदे नैंन ।
सुन्दर पावै एक को यहु सद्गुरु की सैंन ॥ ५७ ॥
मूरष पावै अर्थ कौं पंडित पावै नांहि ।
सुन्दर उलटी बात यह है सद्गुरु के मांहि ॥ ५८ ॥
जो कोउ विद्या देत है सो विद्या गुरु होइ ।
जीव ब्रह्म मेला करै सुन्दर सद्गुरु सोइ ॥ ५९ ॥
गुरु शिष्य हि उपदेश दे यह गुरु शिष व्यवहार ।
शब्द सुनत संसय मिटै सुन्दर सद्गुरु सार ॥ ६० ॥
सुदर गुरु सु रसाइनी बहु विधि करय उपाय ।
सद्गुरु पारस परसतें लोह हेम ह्वै जाय ॥ ६१ ॥
सुन्दर मसकति दार सौं गुरु मथि काढै आगि ।
सद्गुरु चकमक ठोकतें तुरत उठै कफ जागि ॥ ६२ ॥
सुंदर गुरु जल षोदि कैं नित उठि सींचें षेत ।
सद्गुरु बरषै इन्द्र ज्यौं पलक मांहि सरसेत ॥ ६३ ॥
सुंदर गुरु दीपक किये घर मैं को तम जाइ ।
सद्गुरु सूर प्रकास तें सबै अंधेर विलाइ ॥ ६४ ॥
सुन्दर शिष जिज्ञास ह्वै सनमुख देषै दृष्टि ।
सद्गुरु हृदय उमंगि करि करै अमी की वृष्टि ॥ ६५ ॥
सुन्दर शिष जिज्ञास ह्वै शब्द ग्रहै मन लाइ ।
तासौं सद्गुरु तुरत ही ज्ञान कहै संमुझाइ ॥ ६६ ॥
सुन्दर शिष जिज्ञास है निश्चय आवै नांहिं ।
तौ सद्गुरु कहिबौ करौ ज्ञान न उपजै मांहिं ॥ ६७ ॥
सुन्दर शिष जिज्ञास है परि जो बुद्धि न होइ ।
तौ सद्गुरु क्यौं पचिमरौ शब्द ग्रहै नहिं कोइ ॥ ६८ ॥
जन सुन्दर निश्चय विना क्यौं करि उपजै ज्ञांन ।
सद्गुरु दोष न दीजिये शिष्य मूढ मति जांन ॥ ६९ ॥
सुन्दर सद्गुरु प्रगट है तिनकौ आशय गूढ ।
जो कृत देषै देह के सो क्यौं पावै मूढ ॥ ७० ॥
सुन्दर सद्गुरु प्रगट है बोलै अंमृत बैंन ।
सूरय कौं देषै नहीं मूदि रहै जो नैंन ॥ ७१ ॥
सुन्दर सद्गुरु प्रगट है जिनि कै ब्रह्म विचार ।
मूरष औगुन काढिले देषि देह व्यवहार ॥ ७२ ॥
सद्गुरु सुद्ध स्वरूप है शिष देषै गुन देह ।
सुन्दर कारय क्यौं सरै कैसैं बधै सनेह ॥ ७३ ॥
सुन्दर सद्गुरु ब्रह्ममय परि शिष कीचम दृष्टि ।
सूधी वोर न देषई देषै दर्पन पृष्टि ॥ ७४ ॥
सुन्दर सद्गुरु क्यौं दसै शिष की दृष्टि मलीन ।
देषत है सब देह कृत पान-पान सौं लीन ॥ ७५ ॥
सुन्दर सूक्षम दृष्टि ह्वै तब सद्गुरु दरसाइ ।
देषै देहस्थूल कौं ग्यौं शिष गोता षाइ ॥ ७६ ॥
सद्गुरु ही तें पाइये राम मिलन की बाट ।
सुन्दर सब कौ कहत है कोडा विना न हाट ॥ ७७ ॥
सद्गुरु जाप कृपा करै सो जानै सब भेव ।
सुन्दर क्यौं करि पाइये एक विना गुरुदेव ॥ ७८ ॥
सुन्दर सद्गुरु प्रगट है जिनि कै हृदै प्रकास ।
वे अलिप्त हैं देह सौं ज्यौं अलिप्त आकास ॥ ७९ ॥
दूध मांहिं ज्यौं जल मिलै रंगनि मैं ज्यौं नीर ।
सद्गुरु हंस जुदा करै सुन्दर पांणी षीर ॥ ८० ॥
सुन्दर सद्गुरु के मिलें संसै हूवा छिन्न ।
यौं निश्चय करि जानिया देह आतमा भिन्न ॥ ८१ ॥
सुन्दर काढै सोधि करि सद्गुरु सोनी होइ ।
शिष सुवर्ण निर्मल करै टांका रहै न कोइ ॥ ८२ ॥
सुन्दर सद्गुरु वैद ज्यौं पर उपकार करेइ ।
जैसौ ही रोगी मिलै तैसी औषध देइ ॥ ८३ ॥
सद्गुरु देषै नाडि कौं दूरि करै सब व्याधि ।
सुन्दर ताकौं छोडि दे जाकै रोग असाधि ॥ ८४ ॥
सद्गुरु साह गजेन्द्र है सुन्दर वस्तु अपार ।
जोई आवै लैंन कौं ताकौं तुरत तयार ॥ ८५ ॥
सद्गुरु ही तें अकलि ह्वै सद्गुरु ही तें बुद्धि ।
सुन्दर सद्गुरु तें संमुझि सद्गुरु तें सब सुद्धि ॥ ८६ ॥
सद्गुरु ही तें ज्ञान ह्वै सद्गुरु ही तें ध्यान ।
सुन्दर सद्गुरु तें लगै योग समाधि निदान ॥ ८७ ॥
सद्गुरु महिमा कहन कौं रसना हुई न कोरि ।
सुन्दर क्यौं करि बरनिये जो बरनिये सु थोरि ॥ ८८ ॥
सद्गुरु महिमा अगम अति क्यौं करि कहौं बनाइ ।
सुन्दर मुष तें सरस्वती कहत-कहत थकि जाइ ॥ ८९ ॥
नभ मनि चिंता मनि कहै हीरामनि मनि लाल ।
सकल सिरोमनि मुकुटमनि सद्गुरु प्रकट दयाल ॥ ९० ॥
सुर तरु पारस कामधुक कहियत नाव जिहाज ।
सुन्दर इनतें डूबिये सद्गुरु सारै काज ॥ ९१ ॥
नां कछु हुवा न होइगा सद्गुरु सम सिरमौर ।
सुन्दर देष्या सोधि सब तोलैं तुलत न और ॥ ९२ ॥
सुन्दर सद्गुरु भक्तिमय भजनमई भजिराम ।
सुखमय रसमय अमृतमय प्रेम मांहि विश्राम ॥ ९३ ॥
सुन्दर सद्गुरु ब्रह्ममय नारायणमय ध्यान ।
ईश्वरमय जगदीशमय गोविन्दमय गलतान ॥ ९४ ॥
सुन्दर सद्गुरु ज्ञानमय चेतनिमय चिद्रूप ।
निर्गुन नित्यानन्दमय तन्मय तत्व अनूप ॥ ९५ ॥
सुन्दर सद्गुरु सूरमय उदित भये हैं ऐंन ।
मनसा वाचा कर्मना षोलत सब के नैंन ॥ ९६ ॥
सुंदर सद्गुरु शशिमयी सुधा श्रवै मुख द्वार ।
पोष देत हैं सबनि कौं प्रगटे पर उपकार ॥ ९७ ॥
सुन्दर सद्गुरु भिन्न है दीसत है घट मांहिं ।
ज्यौं दर्पन प्रतिबिंब कौं लिपै छिपै कछु नांहिं ॥ ९८ ॥
सुन्दर सद्गुरु भिन्न हैं दीसत घट मैं बास ।
घट सौं सदा अलिप्त है ज्यौं अलिप्त आकास ॥ ९९ ॥
सुन्दर सद्गुरु करि कृपा दीया दीरघ दांन ।
हृदै हमारे आइया निश्चय अद्वय ज्ञांन ॥ १०० ॥
सुन्दर सद्गुरु आप तें अति ही भये प्रसन्न ।
दूरि किया संदेह सब जीव ब्रह्म नहिं भिन्न ॥ १०१ ॥
सुन्दर सद्गुरु हैं सही सुन्दर सिक्षा दीन्ह ।
सुन्दर वचन सुनाइ कैं सुन्दर-सुन्दर कीन्ह ॥ १०२ ॥
॥ इति गुरुदेव को अंग ॥ १ ॥
The letters are the print’s; the word spacing is ours. The print steps the odd-numbered couplets in from the margin and sets the even ones flush, and the box keeps that. Where it sets a word twice running we join the two with a hyphen: बार-बार (5), बलि-बलि (5), भिन्न-भिन्न (38), सोहं-सोहं (48), सोहं-सोहं (51), बोलत-बोलत (57), पान-पान (75), कहत-कहत (89), सुन्दर-सुन्दर (102). In couplet 34 it does not repeat the word but prints the sign २ after भिन्न, and the box keeps that sign. In couplet 90 we close up the print’s हीरा मनि into हीरामनि.
The print often sets ष where Hindi spelling now has ख, as in षजीना, देषे, मूरष, षीर, मुष, षोलत; we type the ष it prints. The scan’s type also tends to lose the small stroke that tells ब from व. Where only one of them makes the word (बताया, बार, बुद्धि) we type that one; in the opening word of couplets 1 to 10, which can be spelt either way, we type what each line shows, बन्दिये in 1, 3 and 4 and वन्दिये in the rest.
Most pages end with footnotes keyed to couplet numbers, 30 keys in all; they are the editor’s, they are not reproduced, and none of the six readings below uses a footnoted couplet. The first page also ends with an editor’s note, which this page does not use. Page 670 is faint all through the scan. These 32 readings, in 27 couplets, are not certain:
| Couplet | As typed | Why it is uncertain |
|---|---|---|
| 5 | दादु | the vowel sign is worn; it could be दादू, as in couplets 1-4 |
| 6 | विघ्न | the conjunct is worn |
| 9 | श्रवनहुं | the print leaves a gap before हुं; the vowel of हुं is unclear |
| 14 | निहगर्व | the letters after नि are cramped |
| 15 | अलष | the last letter could be read प |
| 15 | रहे | the vowel sign is unclear |
| 20 | हिरदै | the र is squeezed and faint |
| 21 | पइये | faint; a comma-like mark after सो in the first line is left out |
| 24 | नहि | no anusvara dot shows on the scan |
| 25 | यह्रास | the word is worn and its letters are uncertain |
| 34 | संमुझाय | the dot after स may be a speck |
| 43 | मन्त्र | the scan shows a shape close to मत्र |
| 46 | दलाल | page 670 is faint throughout the scan |
| 46 | जुदे | faint |
| 47 | दोइ | faint |
| 48 | जाण्यां | faint; the second letter is unclear |
| 49 | संति | faint; the line-end words of this couplet are uncertain |
| 49 | हंनि | faint; uncertain |
| 49 | अमी | faint |
| 50 | यहु | faint |
| 53 | मनका | faint |
| 58 | के | the vowel sign is unclear |
| 61 | सुदर | no anusvara shows; it may be सुंदर |
| 62 | कफ | the first letter is unclear |
| 74 | कीचम | the letters are unclear |
| 74 | वोर | the first letter is unclear |
| 75 | कृत | the last letter could be read न |
| 76 | ग्यौं | the first letter is unclear |
| 78 | जाप | the second letter is unclear |
| 91 | डूबिये | the first letter is unclear |
| 92 | सम | the second letter looks like त्र on the scan |
| 98 | लिपै | the first letter could be read छ |
The Page the Scan Lacks
The scan image for page 668 is white from edge to edge. Page 667 ends with couplet 25 and page 669 opens with couplet 34, so couplets 26 to 33, eight numbers, are not on this page. We have not filled them from memory or from any other book; the numbering in the box simply jumps from 25 to 34.
Labels the Print Uses
On the page the part is headed अथ साषी, spelt with ष, and so are the half-title leaf before it (page 663, which prints साषी and nothing else) and the running head on its odd pages. The volume’s contents lists spell it साखी. The word दोहा is printed once, under the ang head, and not again; no line carries a unit word. Each couplet is two printed lines, the first closed by a single bar and the second by its number between double bars.
| Searched as | In the print | Note |
|---|---|---|
| सुंदरदास के दोहे | अथ साषी / दोहा | the print's unit is the sakhi, labelled दोहा once; the lines sign सुन्दर (once सुन्दरदास), where searchers type सुंदरदास |
| sundardas ke dohe | ॥ अथ गुरुदेव को अंग ॥ १ ॥ | one ang of the sakhi part, not a collection of every couplet |
| सुंदरदास की रचना | २—साखी | the volume's contents name four parts; this page is from the second |
| sundardas ji ki rachnaye | सुन्दर ग्रन्थावली | the running head on the even pages |
Where the Ang Sits
The volume’s first contents leaf gives the row २—साखी with 1,351 in its count column and page 663. That is the print’s figure for the whole part, not a count of anything on this page. A longer contents list calls the part चतुर्थ विभाग, gives it pages 663 to 818, and numbers 31 heads in it, the first two being:
| No. | Head as the list prints it | Page |
|---|---|---|
| 1 | गुरुदेव को अङ्ग | 665 |
| 2 | सुमरण का अङ्ग | 676 |
Page 665 has no corner numeral on the scan; its number comes from the list and from page 666 after it. The text closes with ॥ इति गुरुदेव को अंग ॥ १ ॥ on page 675, and page 676 opens ॥ अथ सुमरन को अंग ॥ २ ॥. Over the text that head reads सुमरन को अंग; the list spells it सुमरण का अङ्ग.
| Page | Scan image | Corner numeral | Couplets | How many |
|---|---|---|---|---|
| 665 | 315 | none | 1 to 5 | 5 |
| 666 | 316 | ६६६ | 6 to 15 | 10 |
| 667 | 317 | ६६७ | 16 to 25 | 10 |
| 668 | 318 | blank image | not in the scan | 0 |
| 669 | 319 | ६६९ | 34 to 45 | 12 |
| 670 | 320 | ६७० | 46 to 55 | 10 |
| 671 | 321 | ६७१ | 56 to 63 | 8 |
| 672 | 322 | ६७२ | 64 to 75 | 12 |
| 673 | 323 | ६७३ | 76 to 84 | 9 |
| 674 | 324 | ६७४ | 85 to 94 | 10 |
| 675 | 325 | ६७५ | 95 to 102 | 8 |
| Next head | Page | Opening words as printed |
|---|---|---|
| अथ सुमरन को अंग ॥ २ ॥ | 676 | सुन्दर सद्गुरु यौं कह्या |
How the Couplets Open
Couplets 1, 2, 3, 4 and 5 open on the same three words, दादू सद्गुरु बन्दिये (with the spellings noted above): they name दादू as the सद्गुरु they bow to, as the lines print it, and the name does not come again in the ang. Couplets 6 to 10 keep the bow but open on सुन्दर सद्गुरु वन्दिये. Later, couplets 65, 66, 67 and 68 open on सुन्दर शिष जिज्ञास.
Six Couplets Read Plainly
The six follow the order of the ang. None of them carries a footnote key or an uncertain letter.
दादू सद्गुरु बन्दिये सो मेरै सिर मौर । सुन्दर बहिया जाय था पकरि लगाया ठौर ॥ १ ॥
The couplet opens by bowing to दादू as the सद्गुरु and calls that सद्गुरु the सिर मौर, the crown on the speaker's head. Its second line says सुन्दर was being swept away, बहिया जाय था, and was caught, पकरि, and set down in a ठौर, a place to stand.
सुन्दर सद्गुरु आपु तें किया अनुग्रह आइ । मोह निशा मैं सोवते हमकों लिया जगाइ ॥ ११ ॥
Here the सद्गुरु comes आपु तें, unasked, and shows अनुग्रह, favour. The second line says we lay asleep in the निशा, the night, of मोह, clinging, and the सद्गुरु woke us.
सद्गुरु शब्द सुनाइ करि दीया ज्ञान विचार । सुन्दर सूर प्रकासिया मेट्या सब अन्धियार ॥ १९ ॥
The couplet says the सद्गुरु spoke the शब्द, the word, and gave ज्ञान विचार, knowledge to reflect on. The second line puts it as a picture: a सूर, a sun, shone out, and all the अन्धियार, the darkness, was wiped away.
सुन्दर सद्गुरु शब्द तें सारे सब विधि काज । अपना करि निर्वाहिया बांह गहे की लाज ॥ ४१ ॥
The couplet says every काज, every task, was brought to an end by the सद्गुरु's शब्द. The second line says the guru took the speaker as the guru's own and saw it through, निर्वाहिया, keeping the लाज, the honour, owed to an arm once grasped.
सुन्दर शिष जिज्ञास ह्वै शब्द ग्रहै मन लाइ । तासौं सद्गुरु तुरत ही ज्ञान कहै संमुझाइ ॥ ६६ ॥
Four couplets in a row, 65 to 68, open on सुन्दर शिष जिज्ञास, the disciple who wants to know. This one says that when such a शिष takes in the शब्द with the mind set on it, the सद्गुरु at once makes ज्ञान plain.
दूध मांहिं ज्यौं जल मिलै रंगनि मैं ज्यौं नीर । सद्गुरु हंस जुदा करै सुन्दर पांणी षीर ॥ ८० ॥
The couplet takes two mixtures, water in milk and water in dyes, and says the सद्गुरु is a हंस, a swan, that sets them apart: पांणी, water, from षीर, which we read as milk.
The senses below are ours, taken from the words; the 2 rows marked “ours” are readings someone could make differently.
| Word as printed | Couplet | Sense |
|---|---|---|
| सिर | 1 | head |
| मौर | 1 | a crown; सिर मौर is the crown on the head |
| बहिया | 1 (ours) | swept along, as by a current; we read बहिया जाय था as was being carried off |
| पकरि | 1 | having caught hold; the text's form of पकड़कर |
| ठौर | 1 | a place, a footing |
| अनुग्रह | 11 | favour, grace |
| निशा | 11 | night |
| मोह | 11 | clinging, attachment; the text's word |
| सूर | 19 | the sun |
| प्रकासिया | 19 | shone out; from प्रकास, light |
| मेट्या | 19 | wiped out |
| अन्धियार | 19 | darkness |
| काज | 41 | task, work |
| सारे | 41 (ours) | carried out, brought to an end; we read it from सारना |
| निर्वाहिया | 41 | saw it through, kept faith to the end |
| बांह | 41 | arm; बांह गहे की लाज is the honour owed to an arm one has grasped |
| शिष | 66 | disciple; the text's form of शिष्य |
| जिज्ञास | 66 | wanting to know; the text's form of जिज्ञासु |
| ग्रहै | 66 | takes in, receives |
| हंस | 80 | a swan, the bird the line says can part water from milk |
| जुदा | 80 | apart, separate |
| पांणी | 80 | water; the text's spelling |
The Name in the Lines
The lines sign सुन्दर, the spelling the print uses; that word, in one of its printed forms, stands in 92 of the 94 couplets on the scan, often as the first word. Couplet 53 ends on सुन्दरदास, couplet 69 opens जन सुन्दर, and couplet 102 uses the word 4 times. Only couplets 49 and 90 are without it.
The Book
The text is typed from a scan of the second volume of a Sundar Granthavali; its publisher’s leaf gives the Rajasthan Research Society, Calcutta. Only the leaves around this ang and the contents leaves at the front were read for this page.
Other Pages on This Site
The sakhi part of another book also opens with a guru ang, गुरुदेव कौ अंग, as the Kabir Granthavali sakhi angas list shows.
From another poet and another print, Dariya Sahab ke dohe: the Satgur ang sets out the first ang of a Dariya Sahab print, couplet by couplet.
In Hindi: सुंदरदास के दोहे: साषी का पहला अंग, गुरुदेव को अंग.